मुंबई, 22 अक्टूबर। भारत में त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं होते, बल्कि ये पीढ़ियों के बीच परंपराओं को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण साधन भी हैं। हाल ही में, प्रसिद्ध गायक नितिन मुकेश के घर पर एक ऐसा ही खूबसूरत दृश्य देखने को मिला, जब उनकी नातिन नूरवी ने पूरे उत्साह के साथ 'घरौंदा पूजन' किया।
यह पूजा दीपावली के दौरान की जाने वाली एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो धार्मिक आस्था के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों और संस्कृति को भी संजोती है। नूरवी की मासूमियत और भक्ति से भरी यह झलक सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत भा रही है।
नितिन मुकेश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नूरवी की एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पारंपरिक भारतीय कपड़े पहने हुए जमीन पर बैठकर मिट्टी के दीयों को सजा रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ''दादू की लाडली नूरवी, घरौंदा पूजन करती हुई।'' इस तस्वीर में नूरवी की मासूमियत ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।
इस पोस्ट को अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है।
घरौंदा पूजन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का प्रतीक है, जिसमें मिट्टी के घर बनाकर उन्हें दीयों, रंगोली और फूलों से सजाया जाता है, और इस तरह समृद्धि, सौभाग्य और एकजुटता की कामना की जाती है।
गौरतलब है कि नूरवी, अभिनेता नील नितिन मुकेश की बेटी हैं। नील ने 2017 में रुक्मिणी सहाय से विवाह किया था और 2018 में पहली बार पिता बने। नील अपनी बेटी के बेहद करीब हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताए पलों को साझा करते रहते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, नील नितिन मुकेश हाल ही में फिल्म 'एक चतुरनार' में नजर आए हैं, जो एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या खोसला कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक छोटे शहर की चतुर और चालाक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मासूमियत के पीछे गजब की समझदारी छुपाकर रखती है। जब उसे एक बड़ा मौका मिलता है, तो वह उसका फायदा उठाने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी राह में कई अनोखे और मजेदार मोड़ आते हैं।
You may also like
ट्रंप सरकार ने किए 4 बड़े बदलाव, अमेरिका में F-1 वीजा पर पढ़ रहे हर छात्र के लिए इन्हें जानना जरूरी
नोएडा में खत्म होने वाली है पानी वाली समस्या! 3 हफ्ते के बाद शहर में चालू होगी गंगाजल सप्लाई, जानिए
Bihar Election 2025: अश्लील गीतों के आरोप पर RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने दिया जवाब
जगदीशपुर विधानसभा सीट : वीर कुंवर सिंह की धरती पर फिर सियासी संग्राम, राजद-जदयू में कौन मारेगा बाजी?
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की नजर है इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने पर! बड़ी अपडेट आई सामने